BHOJPURI: अक्षरा सिंह के साथ खेसारीलाल का यह गाना हुआ वायरल, खूब देखा जा रहा वीडियो


इस गाने के वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है (वीडियो ग्रैब- यूट्यूब)

खेसारीलाल यादव (खेसारी लाल यादव) का यह वीडियो साल 2015 में आई भोजपुरी फिल्म ‘हूर नंबर 1’ के एक गाने ‘सटला करेजवा पे’ का है, जिसमें उनके साथ अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं। खेसारीलाल के इस गाने को इंटरनेट पर बेहद पसंद किया जा रहा है।

  • News18Hindi
  • आखरी अपडेट:19 अक्टूबर, 2020, 2:44 अपराह्न IST

नई दिल्ली। पॉपुलर भोजपुरी सिंगर व एक्टर खेसारीलाल यादव (खेसारी लाल यादव) का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। खेसारीलाल का यह वीडियो साल 2015 में आई भोजपुरी फिल्म ‘हूर नंबर 1’ के एक गाने ‘सटला करेजवा पे’ का है, जिसमें उनके साथ अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं। खेसारीलाल के इस गाने को इंटरनेट पर बेहद पसंद किया जा रहा है। इस गाने में खुद खेसारीलाल ने अपनी आवाज दी है और साथ दिया है कल्पना ने।

एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
वेब म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस गाने के वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें, खेसारीलाल का ‘लिट्टी चोखा’ से बहुत पुराना नाता है। उनकी जिंदगी में एक जब ऐसा भी आया था, जब दिल्ली में उन्हें ‘लिट्टी चोखा’ बेचनी पड़ी थी। अब जल्द ही खेसारीलाल भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्मम के निर्देशक पराग पाटिल होंगे। इस फिल्म खेसारीलाल के साथ काजल राघवानी लीड रोल नजर आएगी। काजल और खेसारीलाल यादव की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी है। ये दोनों जब भी साथ आते हैं, धमाल मचा जाते हैं।

काजल और खेसारीलाल की भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ के जरिए बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित और पिछड़ी जातियों के शोषण को पर्दे पर उकेरा करेगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि इस फिल्म के माध्यम से जाति, धर्म और वर्ग में भेदभाव को समाप्त करने की कोशिश होगी, क्योंकि लिट्टी चोखा शब्बीद उस माटी से जुड़ा है, जहां हर घर में लिट्टी चोखा है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *