BHOJPURI: पवन सिंह के गाने पर निरहुआ के डांस ने मचाया हमामा, करोड़ों बार देखा गया VIDEO


अब तक इस वीडियो को 8 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है (वीडियो पकड़ो Youtube)

अब तक इस वीडियो को 8 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में पवन सिंह (पवन सिंह) और दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ (दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’) के अलावा स्टेज पर अरविंद अकेले कल्लू, अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे नजर आ रहे हैं।

  • News18Hindi
  • आखरी अपडेट:1 नवंबर, 2020, 6:36 PM IST

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों के दो सुपरस्टार पवन सिंह (पवन सिंह) और दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’ (दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’) जब एक साथ एक स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हों, तो जरा सोचिए उस समय का नजारा कैसा होगा? जाहिर सी बात है, भोजपुरी दर्शकों को ऐसे पल का इंतजार हमेशा रहता है, और इस तरह बहुत कम ही आता है। बता दें, साल 2018 में पवन सिंह की एक फिल्म रिलीज हुई, जिसका नाम था ‘सत्या’। साल 2018 में इस फिल्म को यूट्यूब पर 110 मिलियन बार देखा गया था, और इसी के सक्सेस पार्टी में पवन सिंह के साथ निरहुआ स्टेज पर परफॉर्म करते नजर आए थे।

8 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो
इस फिल्म का एक गाना ‘लूलिया’ अब भी लोगों के बीच काफी मशहूर है। इसी गाने पर पवन सिंह और निरहुआ एक साथ डांस करते नजर आए। अब इस घटना का वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। अब तक इस वीडियो को 8 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो में पवन सिंह और निरहुआ के अलावा स्टेज पर अरविंद अकेले कल्लू, अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे भी नजर आ रहे हैं। आप भी देखिए ये वीडियो …

बता दें, निरहुआ जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘फसल’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था। फिल्म ‘फसल’ के फर्स्ट लुक में निरहुआ किसान के वेश में नज़र आ रहे हैं, वो भी ठेठ देसी अंदाज में। इस फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *