VIDEO: खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह का भोजपुरी सॉन्ग ‘धोखा देती है’ वायरल


इस गाने के वीडियो को अब तक 42 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। (वीडियो पकड़ो Youtube)

खेसारीलाल यादव (खेसारी लाल यादव) का एक भोजपुरी गाना ‘धोखा देती है’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने में उनके साथ अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं।

नई दिल्ली। भोजपुरी के प्रसिद्ध सिंगर व एक्टर खेसारीलाल यादव (खेसारी लाल यादव) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। वहीं, इसी बीच उनका एक भोजपुरी गाना ‘धोखा देती है’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने में उनके साथ अक्षरा सिंह नजर आ रही हैं। बता दें, यह गाना साल 2019 में आई खेसारीलाल की फिल्म ‘बलमजी आई लव यू’ का है।

भोजपुरी टॉप सॉन्ग द्वारा YouTube पर साल 2019 में अपलोड किए गए इस गाने के वीडियो को अब तक 42 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में खेसारीलाल और अक्षरा सिंह की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस गाने में दोनों के डांस को भी भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को 15 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। आप भी देखिए भोजपुरी का ये वायरल वीडियो-

बता दें, खेसारीलाल की अपकमिंग फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ इस के लिए भी खास होने वाली हैं, क्योंकि ‘लिट्टी चोखा’ से खेसारीलाल का बहुत पुराना नाता है। उनकी जिंदगी में एक जब ऐसा भी आया था, जब दिल्ली में उन्हें ‘लिट्टी चोखा’ बेचनी पड़ी थी। अब जल्द ही खेसारीलाल भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्मम के निर्देशक पराग पाटिल होंगे। काजल राघवानी और खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ के जरिए बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित और पिछड़ी जातियों के शोषण को पर्दे पर उकेरा करेगी।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *