
(फोटो साभार- वीडियो ग्रैब यूट्यूबर)
पवन सिंह (पवन सिंह) का एक और भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहा है। इस गाने का नाम ‘मीठा मीठा बथे कमरिया हो’ है, जिसका वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर देखा जा रहा है।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:14 जनवरी, 2021, शाम 5:38 बजे IST
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी द्वारा पिछले साल मई में यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस गाने के वीडियो को अब तक 13 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने में पवन सिंह और डिंपल सिंह की जोड़ी को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और साथ ही पसंद कर रहे हैं दोनों के डांस को। इस वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों को लाइक भी किया गया है, तो आइए अब आप भी देखिए पवन सिंह का ये वायरल वीडियो-
बता दें, पवन सिंह ने पहले अपनी आवाज से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई और फिर धीरे-धीरे अपने जबरदस्त अभिनय का कमाल दिखाना शुरू किया और आज वह भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर सिंगर के साथ-साथ एक सफल अभिनेता भी हैं। पवन सिंह की भोजपुरी फिल्में भी आए दिन भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचाती नजर आती रहती हैं।