
नरेंद्र चंचल
भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:22 जनवरी, 2021, 2:02 PM IST
मुंबई। ‘चलो बुलावा आया है’ हो या फिर ‘ओ जंगल के राजा मेरी मैया को लेके आजा’ जैसे भजनों से लोगों के दिल में राज करने वाले भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। नरेंद्र पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले तीन दिनों से उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने आज दोपहर करीब 12.15 बजे अंतिम सांस ली। उन्होंने कई प्रसिद्ध भजनों के साथ हिंदी फिल्मों में भी गाए हैं।
(विस्तृत खबर कुछ देर में)