
प्रियंका ने भूरे रंग का स्वेटर पहना हुआ है। स्टालिश हूप्स इयररिंग्स के साथ मैच किया है। प्रियंका ने क्यूट स्टाइल में दो टॉप नॉट्स बांधा हुआ है। इस वीडियो के साथ प्रियंका ने कैप्शन लिखा है ‘सो जाओ, अनफिनिश्ड (अनफिनिश्ड) 800 कॉपी पर साइन करो, विश्वास नहीं हो रहा है अगले दो दिन में ये दुनिया वालों को पढ़ने को मिलेगा’।
38 साल की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बुक ‘अनफिनिश्ड’ (अनफिनिश्ड) के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस पुस्तक से प्रियंका अपनी जिंदगी की कहानी दुनिया के सामने ला रही हैं। अपनी किताब में प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की चमक-धमक भरी जिंदगी के पीछे बुकमार्कह पेजों का खुलासा किया है। मिस वर्ल्ड प्रियंका को फिल्मों में काम पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। अपनी किताब में उन्होंने बॉलीवुड में महिला पुरुष के बीच भेदभाव पर भी लिखा है। एक बार मेल एक्टर से कम फीस मिलने पर जब प्रियंका ने आवाज उठाई तो उन्हें फिल्म से निकालने की धमकी मिली थी। प्रियंका ने बताया कि आज वह जिस जगह पर खड़ी हैं उस मुकाम को पाने में उन्हें 15 साल लग गए। हालांकि प्रियंका ने अपनी किताब में फिल्मी दुनिया के अनुभव शेयर करके लोगों के मन में उत्सुकता जगा दी है।
इंस्टाग्राम पर किताब के साथ शेयर किया गया वीडियो भी इसी तरह प्रमोशन का हिस्सा है। अब आते हैं उस बात पर जिस पर चर्चा हो रही है, वह प्रियंका का इस वीडियो में पहना गया स्वेटर है। इस स्वेटर की कीमत सुनकर आप दंग रह जाएंगे। यह स्वेटर 2, 600 डॉलर है। भारतीय रुपए में इसकी कीमत 1 लाख 89 हजार 242 रुपए है।
वर्क टेक पर प्रियंका की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ 13 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया है। इस फिल्म में उनके को स्टार राजकुमार राव और आदर्श गौरव हैं।