अक्षरा सिंह और खेसारी लाल के इस गाने ने चुराया फैंस का दिल, रोंगटे खड़े कर देगा यह सॉन्ग, आप भी देखें


(फोटो क्रेडिट: youtube / WAVE MUSIC HITS)

खेसारी लाल यादव (खेसारी लाल यादव) और अक्षरा सिंह (अक्षरा सिंह) का ये भोजपुरी गाना हिट फिल्म ‘ए बलमा बिहारवाला’ का है। यूं तो इस फिल्म के सभी गाने लोगों को खूब पसंद आए। लेकिन इसके एक गाने में ए राजा जी को लोगों को दर्शकों का कुछ ज्यादा ही प्यार मिला है।

  • News18Hindi
  • आखरी अपडेट:3 नवंबर, 2020, 5:51 AM IST

मुंबईः खेसारी लाल यादव (खेसारी लाल यादव) भोजपुरी सिनेमा (भोजपुरी सिनेमा) के सुपरस्टार तो हैं ही, अक्षरा सिंह (अक्षरा सिंह) भी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन से कम नहीं हैं। और जब यह जोड़ी साथ होती है तो फिर चाहे कोई फिल्म हो या गाना, उसका धमाल मचाना तय है। ऐसे में दोनों का एक सुपरहिट भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (भोजपुरी वीडियो सॉन्ग) इन दिनों यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। हालाँकि, यह गाना थोड़ा पुराना है, लेकिन इन दिनों दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

इस रोमांटिक भोजपुरी गाने के बोल हैं ‘सुना ए राजा जी सुहाग वाली रतिया’ (सुन ऐ राजा जी)। वीडियो में अक्षरा सिंह और खेसारी लाल की रोमांटिक और बोल्ड केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों का दिल धड़का रही है। हर किसी को यह गाना खूब पसंद आ रहा है।

इस गाने की सबसे खास बात इन दोनों का अलग अवतार है, जहां एक तरफ खेसारी बिना दाढ़ी-मूछ के नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अक्षरा का बेहद बोल्ड अंदाज दिख रहा है। इस गाने में लाल साड़ी में अक्षरा सिंह कहर ढा रही हैं। गाने की लोकप्रियता का आलम यह है कि अब तक YouTube पर इस गाने को 4,843,719 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को ममता रावत ने भोजपुरी सिंगर छोटे बाबा के साथ मिलकर गाया है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *