
धनुष और साई पल्लवी के राउडी बेबी गाने से लिया गया इमेज। (फोटो: वंडरबार स्टूडियो यूट्यूब चैनल)
धनुष (धनुष) और साई पल्लवी (साईं पल्लवी) का गीत ‘राउडी बेबी (राउडी बेबी)’ यूट्यूब पर छा गया है। राउडी बेबी गाने के YouTube पर 1 अरब से अधिक व्यूज हो चुके हैं। इस गाने को धनुष ने खुद गाया है। यह पहला दक्षिण भारतीय सॉन्ग है, जिसे यह अचीवमेंट मिला है।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:17 नवंबर, 2020, 6:19 AM IST
धनुष (धनुष) और साई पल्लवी (साईं पल्लवी) का गीत ‘राउडी बेबी (राउडी बेबी)’ यूट्यूब पर छा गया है। राउडी बेबी गाने का वीडियो इतना पॉपुलर हो गया है कि यूट्यूब पर इसके 1 अरब से अधिक व्यूज हो चुके हैं। इस गाने को धनुष ने खुद गाया है। धनुष के साथ धी ने भी गाना गाया है। शंकर राजा ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। पोएटू धनुष ने इस गीत को लिखा है।
यह कैसा मीठा संयोग है, dy राउडी बेबी ने कोलावेरी डी की 9 वीं वर्षगांठ के एक ही दिन में 1 बिलियन दृश्य हिट किए। हम सम्मानित हैं कि 1 बिलियन विचारों तक पहुँचने वाला यह पहला दक्षिण भारतीय गीत है। हमारी पूरी टीम आपको दिल से धन्यवाद from
– धनुष (@dhanushkraja) 16 नवंबर, 2020
सरब की बात है कि 16 नवंबर के दिन ही धनुष का पार्श्व गीत ‘कोलवरी डी’ रिलीज किया गया था। यह गाना बहुत कम समय में वायरल हो गया था। इस गाने ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे।धनुष ने इस अचीवमेंट को अपने फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘क्या स्वीट कोइन्सिडेंस है,’ राउडी बेबी ‘के गाने उस दिन एक अरब व्यूज को क्रास किया गया है, जिस दिन कोलवरी डी की 9 वीं सालगिरह है’।
राउडी बेबी all 1 बिलियन प्यार और गिनती illion के मालिक होने के लिए आप सभी का धन्यवाद
– साई पल्लवी (@ Sai_Pallavi92) 16 नवंबर, 2020
धनुष ने आगे लिखा है कि, ‘यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि यह पहला साउथ इंडियन सॉन्ग है, जिसे यूट्यूब पर एक अरब बार देखा जा चुका है। हमारी पूरी टीम की तरफ से आप सभी को दिल से थैंक्स। ‘ साई पल्लवी ने भी इस अचीवमेंट पर अपने फैंस को शुक्रिया कहा है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, ‘राउडी बेबी को पॉपुलर बनाने के लिए आप सभी को धन्यवाद … एक अरब प्यार और काउंट अभी भी जारी है।’