तैमूर ने तेज आवाज में फेंक बर्थडे सॉन्ग, पापा सैफ अली खान ने टोका और सिखाई ये बात, देखें वीडियो


(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम / @ kareenakapoorteam)

वीडियो में करीना कपूर (करीना कपूर), तैमूर (तैमूर अली खान) और सैफ के अलावा सैफ (सैफ अली खान) के एक दोस्त भी नजर आ रहे हैं। जो इन तीनों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वीडियो में जैसे सैफ के दोस्त केक काटने लगते हैं, तैमूर तेज आवाज में बर्थडे सॉन्ग गाने लगते हैं।

  • News18Hindi
  • आखरी अपडेट:17 नवंबर, 2020, 1:20 PM IST

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (सैफ अली खान) इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूत पुलिस (भूत पुलिस) की शूटिंग के लिए अपनी टीम के साथ धर्मशाला में हैं। यहां उनके साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (करीना कपूर खान) और बेटा तैमूर अली खान (तैमूर अली खान) भी मौजूद हैं। करीना और तैमूर के साथ सैफ इन दिनों क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस बीच तीनों का एक बेहद खूबसूरत वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तैमूर बर्थडे सॉन्ग गाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में करीना कपूर, तैमूर और सैफ के अलावा सैफ के एक दोस्त भी नजर आ रहे हैं। जो इन तीनों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वीडियो में जैसे सैफ के दोस्त केक काटने लगते हैं, तैमूर तेज आवाज में बर्थडे सॉन्ग गाने लगते हैं। इस पर सैफ, तैमूर को टोकते हैं और उन्हें आराम से बर्थडे सॉन्ग गाने को कहते हैं। ऐसे में तैमूर तुरंत ही अपनी आवाज धीमी कर लेते हैं और फिर धीरे-धीरे ही बर्थडे सॉन्ग गाते दिखते हैं।

तैमूर, करीना और सैफ का यह वीडियो सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तीनों का यह क्यूट वीडियो अब उनके फैंस के बीच वायरल हो रहा है। लोग वीडियो में तैमूर की क्यूटनेस देखकर उनके फैन हो रहे हैं और कमेंट्स के जरिए वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ये भी पढ़ें: पवित्रा पुनिया के लिप्स को लेकर फैंस के बीच शुरू हुई चर्चा, सर्जरी पर छिड़ी बहस …

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘सैफ कितने प्यार से तैमूर को समझा रहे हैं।’ बता दें, तैमूर और करीना के अलावा सैफ के साथ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी धर्मशाला में ही मौजूद हैं। हाल ही में इन सभी ने मिलकर धर्मशाला में ही दिवाली सेलिब्रेट की।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *