
(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम / @ कपिलशर्मा)
कपिल शर्मा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल (कपिल शर्मा वायरल वीडियो) हो रहा है। जिसमें वह ट्रेडमिल पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उनकी मां भी बालकनी में वॉक करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:28 नवंबर, 2020, 2:15 PM IST
वीडियो कपिल शर्मा के फैन पेज से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘मां-बेटे वर्कआउट करते हुए।’ वीडियो में बैकग्राउंड में ‘दिल ये जिद्दी है’ बज रहा है। बता दें, हाल ही में कपिल शर्मा ने अपनी वेटलॉस जर्नी के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्होंने 11 किलो वजन कम किया है। कपिल शर्मा ने अर्चना पूरन सिंह से बात करते हुए कहा था कि एक समय पर उनका वजन 92 किलो हो गया था।
कपिल ने बताया कि अब वह 81 किलो को हो गए हैं। जबकि इसके पहले तक वह 92 किलो के थे। बता दें, इन दिनों कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी प्रेग्नेंट हैं। वह जनवरी 2021 को अपने दूसरे बच्चे को जन्म देगी। दोनों की पहले से एक बेटी अनायरा है। जिसे गिन्नी ने 2019 में जन्म दिया था। भारती सिंह के इंस्टाग्राम लाइव के दौरान गिन्नी नजर आई थी, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। वहीं दिवाली फोटोज में गिन्नी अपना बेबी बंप कुर्सी के पीछे खड़ी होकर छिपाती दिखी थीं।