इस वीडियो को अब तक 7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है (वीडियो पकड़ो Youtube)
भोजपुरी फिल्म जगत में दिनेशलाल यादव (दिनेश लाल यादव) और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (आम्रपाली दुबे) की जोड़ी काफी मशहूर है।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:30 नवंबर, 2020, 6:44 PM IST
7 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
इसी क्रम में सा 2017 में आई इन दोनों की एक फिल्म ‘सिपाही’ का गाना ‘आम्रपाली रे’ सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस गाने को इस साल का सबसे हिट गाना बताया जा रहा है। वेब म्यूजिक द्वारा YouTube पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 7 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
बता दें, इस गाने में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे डांस करती दिखाई दे रही हैं। निरहुआ और आम्रपाली की कैमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली के कॉस्ट्यूम भी काफी शानदार दिख रहे हैं। बता दें, निरहुआ जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘फसल’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था। फिल्म ‘फसल’ के फर्स्ट लुक में निरहुआ किसान के वेश में नज़र आ रहे हैं, वो भी ठेठ देसी अंदाज में। इस फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं।