
इस वीडियो को अब तक 51 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है (वीडियो पकड़ो Youtube)
भोजपुरी फिल्म जगत में निरहुआ और भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (आम्रपाली दुबे) की जोड़ी काफी मशहूर है। आए दिन ये दोनों की फिल्में भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आती हैं।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:10 दिसंबर, 2020, शाम 5:15 बजे IST
सोशल मीडिया पर छाया गीत
फिल्मों के साथ-साथ निरहुआ और आम्रपाली दोनों के गाने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर हंगामा मचाते रहते हैं। इसी क्रम में इन दोनों की एक फिल्म ‘निरहुआस्तानी’ का गाना सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस गाने को इंटरनेट पर बेहद पसंद किया जा रहा है। बीआईपीएल द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 51 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे डांस करती दिखाई दे रही हैं। निरहुआ और आम्रपाली की कैमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली के कॉस्ट्यूम भी काफी शानदार दिख रहे हैं।
बता दें, निरहुआ जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘फसल’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था। फिल्म ‘फसल’ के फर्स्ट लुक में निरहुआ किसान के वेश में नज़र आ रहे हैं, वो भी ठेठ देसी अंदाज में। इस फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं।