खेसारीलाल यादव का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘धोबी हो गया’ रिलीज, देखिए VIDEO


इस गाने में खेसारीलाल यादव (खेसारी लाल यादव) और चांदनी सिंह की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस गाने में दोनों के डांस को भी भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

इस गाने में खेसारीलाल यादव (खेसारी लाल यादव) और चांदनी सिंह की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस गाने में दोनों के डांस को भी भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

  • News18Hindi
  • आखरी अपडेट:10 जनवरी, 2021, 7:53 PM IST

नई दिल्ली। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (खेसारी लाल यादव) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। वहीं, इसी के बीच उनका एक भोजपुरी गाना ‘धोबी हो गया’ रिलीज हुआ है और रिलीज के साथ ही यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने में उनके साथ चांदनी सिंह नजर आ रहे हैं।

एसआरके म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस गाने के वीडियो को अब तक 43 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में खेसारीलाल और चांदनी सिंह की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस गाने में दोनों के डांस को भी भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक इस वीडियो को एक लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है।

बता दें, खेसारीलाल की अपकमिंग फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ इस के लिए भी खास होने वाली हैं, क्योंकि ‘लिट्टी चोखा’ से खेसारीलाल का बहुत पुराना नाता है। उनकी जिंदगी में एक जब ऐसा भी आया था, जब दिल्ली में उन्हें ‘लिट्टी चोखा’ बेचनी पड़ी थी। अब जल्द ही खेसारीलाल भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्मम के निर्देशक पराग पाटिल होंगे। काजल राघवानी और खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ के जरिए बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित और पिछड़ी जातियों के शोषण को पर्दे पर उकेरा करेगी।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *