
(फोटो साभार- वीडियो पकड़ो Youtube)
संजना राज (संजना राज) का ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने के बोल हैं ‘मम्मी की रोटी गोल गोल’, जो एक फनी गाना है।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:12 जनवरी, 2021, 6:53 PM IST
संजना राज के इस सुपरहिट गाने को एसकेके म्यूजिक से रिलीज किया गया है। इसको लेकर संजना राज ने बताया कि यह एक फनी गाना है। इसमें अलग कांसेप्ट है, जो कारण से लोगों को यह काफी पसंद आ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बच्चों के लिए नए-नए गाने बहुत आते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इसलिए हमने इस मजेदार गाने को बच्चों को ध्यान में रखकर ही बनाया है, जो बच्चों और बड़ों को भी पसंद आ रहा है।
उन्होंने बताया कि गाना ‘मम्मी की रोटी गोल गोल’ का लिरिक्स राजकुमार सिंह ने बनाया है। म्यूजिक गोलू गगन का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। संजना ने अपने ऑडियंस से खासतौर पर ये अपील की कि वे इस गाने को ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक पहुंचाने में मदद करें, क्योंकि इस गाने में नयापन है और मजेदार है। इसका वीरियो भी जल्द रिलीज़ होगा।