VIDEO: भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु सिंह के इस रोमांटिक गाने पर फिदा हुए लोग


(फोटो साभार- वीडियो पकड़ो Youtube)

ऋतु सिंह (रितु सिंह) भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं और यही कारण है कि उनके गाने के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

  • News18Hindi
  • आखरी अपडेट:12 जनवरी, 2021, 6:39 PM IST

नई दिल्ली। ऋतु सिंह (रितु सिंह) का नाम भोजपुरी फिल्म जगत में प्रसिद्ध अभितनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर ऋतु सिंह आज उस मुकाम पर पहुंच गई, जहां हर एक अभिनेत्री की पहुंचनी की ख्वाहिश होती है। ऋतु सिंह भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हैं और यही कारण है कि उनके गाने के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

इसी क्रम में ऋतु सिंह का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जो साल 2017 में रिलीज किया गया था। यह वीडियो ऋतु के गाने ‘बस रात भर’ का है। यह गाना ऋतु की फिल्म ‘माई के अचरवा बाबू जी के दुलार’ का है, जो साल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। एसआरके म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस गाने के वीडियो को अब तक 23 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बता दें, ऋतु सिंह दर्जनों भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं और उनकी पहली फिल्म पवन सिंह के साथ रिलीज हुई थी, जिसका नाम ‘सपन’ था। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतु सिंह जल्द ही गौरव झा के साथ फिल्म ‘पापा की शादी मे जरूर आना’, ‘बब्बलू संग बब्ली’ और ‘हेल्लो पापा’ की फिल्मों में नजर आने वाली हैं।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *