
(फोटो साभार- वीडियो ग्रैब यूट्यूबर)
अक्षरा सिंह (अक्षरा सिंह) जल्द ही सिंगर रैपर बादशाह (बादशाह) के साथ नजर आने वाली हैं।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:13 जनवरी, 2021, 7:25 PM IST
साल 2015 में आई अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘प्रतिज्ञा 2’ का एक गाना इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी द्वारा यूट्यब पर अपलोड किए गए इस गाने को अब तक 84 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। अक्षरा सिंह (अक्षरा सिंह) जल्द ही सिंगर रैपर बादशाह (बादशाह) के साथ नजर आने वाली हैं। अक्षरा ने ये जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी थी। उन्होंने बादशाह के साथ कुछ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था, ‘बहुत जल्द, बहुत अच्छे इंसान के साथ-सुपर एक्साइटेड।’ उन्होंने इन तस्वीरों को बादशाह को टैग भी किया था।
बादशाह अब बॉलीवुड की कई चिरचित अदाकाराओं के साथ एक से एक चार्ट बस्टर गाने दे चुके हैं। यह पहली बार होगा जब वे भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी कलाकार के साथ काम करेंगे। बता दें, अक्षरा को भोजपुरी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस कारण से आए दिन उनके गाने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।