
(फोटो क्रेडिट: यूट्यूब / वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी)
पवन सिंह (पवन सिंह) के गाने भोजपुरी गाने (भोजपुरी सॉन्ग) पसंद करने वालों में खोपुलर हैं। बात जब पवन सिंह के गानों की हो और बात उनके सुपरहिट सॉन्ग ‘छलकत हमरो जवनिया ए राजा’ की ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। इन दिनों एक बार फिर यह गाना दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:19 जनवरी, 2021, 5:51 AM IST
काजल राघवानी के साथ पवन सिंह की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। दोनों ही भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टारस में एक हैं, जिनके गाने सुनते ही लोग झूमने लगते हैं। ऐसे में इन दोनों सुपरस्टार के एक सुपरहिट गाने ने लोगों को फिर से दीवाना बना दिया है। दोनों सुपरस्टार्स का यह गाना कोई दूसरा नहीं बल्कि ‘छलकत हमरो जवनिया ए राजा’ है, जिसने कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं।
यह एक बार फिर से लोगों के बीच वायरल हो रहा है। ‘छलकत हमरो जवनिया ए राजा’ में काजल राघवानी और पवन सिंह की बोल्ड केमिस्ट्री खूब धमाल मचा रही है। YouTube पर यह गाना 2016 में अपलोड किया गया था और अब तक 35 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को अब तक 868K लाइन्स भी मिल गए हैं और लाइक्स और व्यूज का यह सिलसिला अभी भी जारी है।