
आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए नागा अर्जुन को अप्रोच किया गया है।
साउथ के सुपरस्टार और एक्टर नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य (नागा चैतन्य) बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:25 जनवरी, 2021, 4:54 PM IST
रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को अलविदा कह दिया। डेट्स की समस्या की वजह से विजय सेतुति को ये फिल्म छोड़नी पड़ी है। सेतुपति के बाद आमिर ने अब नागा चैतन्य को अप्रोच किया है। अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं नहीं आई है लेकिन अगर ऐसा होता है तो नागा इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।
बता दें कि लाल सिंह चड्ढा 1994 में आई अमेरिकन फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करीना कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं नागा चैतन्य इन दिनों फिल्म थैंक यू की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म को विक्रम कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा सई पल्लवी के साथ नागा की फिल्म लव स्टोरी का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को शेखर कम्मूला ने डायरेक्ट किया है। नागा के पिता नागार्जुन भी बॉलीवुड में काम कर चुके हैं और उनकी फिल्म क्रिमिनल और उनके गाने आज भी लोगों के बीच हिट हैं।