
(फोटो साभार- वीडियो ग्रैब यूट्यूबर)
इस बार आम्रपाली दुबे भोजपुरी एक्टर-सिंगर प्रमोद लव (प्रमोद प्रेमी) के साथ नजर आ रहे हैं। इस दोनों का एक नया गाना ‘लव के लिए ब्वॉयफ्रेंड चाहिए’ रिलीज किया गया है।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:30 जनवरी, 2021, 6:56 अपराह्न IST
एसरके म्यूजिक द्वारा रिलीज किए गए इस भोजपुरी गाने के व्यूज भी लाखों में पहुंच चुके हैं। YouTube पर अब तक इस गाने के वीडियो को 32 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें, प्रमोद लव जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटड फिल्म ‘आशिक दीवाना’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल यादव नजर आने वाले हैं। ‘आशिक दीवाना’ का निर्माण नहर इंटरटेनमेंट व वाई के फिल्म प्रोडक्शन ने मिलकर किया है। दरअसल, ‘आशिक दीवाना’ एनेस के साथ-साथ एक अनोखे प्यार की कहानी भी है।
‘आशिक’ यानी प्रमोद प्रेमी और ‘दीवाना’ मतलब अनिल यादव दोनों की अपनी-अपनी दमदार भूमिकाओं में हैं। अनिल इस फिल्म में एक अलग लुक में नजर आएंगे। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग सिलवासा में कई गई है। फिल्म के निर्माता अभय शाह और राहुल सहानी हैं। संगीत व निर्देशक रितेश ठाकुर का और गीत राजेश तपुरी ने दिए हैं।