रिलीज़ हुआ खेसारीलाल यादव का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘हसबैंड बना ले’, देखें VIDEO


(फोटो साभार- वीडियो ग्रैब यूट्यूबर)

खेसारीलाल यादव (खेसारी लाल यादव) का एक नया भोजपुरी गाना ‘हसबैंड बना ले’ रिलीज कर दिया है।

  • News18Hindi
  • आखरी अपडेट:30 जनवरी, 2021, शाम 5:14 बजे IST

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों के मशहूर सिंगर व एक्टर खेसारीलाल यादव (खेसारी लाल यादव) का एक नया भोजपुरी गाना ‘हसबैंड बना ले’ रिलीज कर दिया गया है और रिलीज के साथ ही इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भोजपुरी दर्शकों को खेसारीलाल का ये गाना बेहद पसंद आ रहा है। इस का संगीत ओम झा और लिरिक्स श्याम देहाती का है, जबकि निर्देशक रंगलाल मार्कड हैं।

म्यूजिक वाइड द्वारा अभी रिलीज किए गए इस गाने के व्यूज लाखों में पहुंच गए हैं। YouTube पर अब तक इस गाने के वीडियो को 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बात दें, खेसारीलाल यादव इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। ‘लिट्टी चोखा’ से खेसारीलाल का बहुत पुराना नाता है। उनकी जिंदगी में एक जब ऐसा भी आया था, जब दिल्ली में उन्हें ‘लिट्टी चोखा’ बेचनी पड़ी थी।

खेसारीलाल की मोस्टे अवेटेड भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ के निर्देशक पराग पाटिल होंगे। काजल राघवानी और खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ के जरिए बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित और पिछड़ी जातियों के शोषण को पर्दे पर उकेरा करेगी। बता दें, अपनी शानदार आवाज और प्रदर्शन से भोजपुरी दर्शकों के बीच अपनी जबरदस्त पहचान बना चुके सिंगर व एक्टर खेसारीलाल यादव के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। भोजपुरी दर्शकों के बीच खेसारीलाल का नाम काफी पॉपुलर है।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *