
(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम / @ आलियाभट्ट)
हाल ही में आलिया भट्ट की एक और फोटो है, जो चर्चा में है। यह फोटो आलिया भट्ट (आलिया भट्ट सेल्फी) ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की है। लेकिन, इसमें उनके फैंस ने कुछ ऐसा नोटिस किया है, जिस पर अब चर्चा शुरू हो गई है।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:1 फरवरी, 2021, 12:48 PM IST
दरअसल आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है। जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में मिरर के साम्ने फोटो लेती नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा है- ‘डेट-ओ’क्लॉक।’ इस फोटो में के पीछे के कोने भी नजर आ रहे हैं। जिसमें उनके नहीं बल्कि मेल एब्स टंगे हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस ने यह अंजाजा लगाना शुरू कर दिया है कि ये किसी और के नहीं बल्कि रणबीर कपूर के कपड़े हैं। कई यूजर्स ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए पीछेेंज कपड़ों को लेकर आलिया से सवाल करना शुरू कर दिया है।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम / @ आलियाभट्ट)
एक यूजर ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है- ‘रणबीर का होटल रूम और उनके कपड़े।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- ‘रणबीर कपूर के कपड़े।’ दरअसल, हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिल्ली पहुंचे थे। ऐसे में यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि आलिया ने यह फोटो रणबीर के कमरे में ही क्लिक की थी। इससे पहले रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें आलिया भी उनके साथ नजर आ रही थीं। हालांकि, आए दिन आलिया रणबीर कपूर के परिवार के साथ नजर आती रहती हैं। जिससे पता चलता है कि वह कपूर परिवार के साफी क्लोज हैं।