अनुराग कश्यप की बेटी आलिया की तस्वीर हुई वायरल, ब्वॉयफ्रेंड के साथ आ गई नजर


आलिया कश्यप अपने बॉयफ्रेंड के साथ (फोटो साभार- इंस्टाग्राम @shanegregoire)

अनुराग कश्यप (अनुराग कश्यप) की बेटी आलिया कश्यप (आलिया कश्यप) सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्हें अपनी लव लाइफ को दिखाने में भी कोई संकोच नहीं है। हाल में आलिया की अपने बॉयफ्रेंड शेन के साथ फोटो और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

  • News18Hindi
  • आखरी अपडेट:3 फरवरी, 2021, 8:59 PM IST

नई दिल्ली: फिल्मकार अनुराग कश्यप (अनुराग कश्यप) की बेटी आलिया कश्यप (आलिया कश्यप) को अपनी लव लाइफ को सोशल मीडिया में दिखाने से कोई गुरेज नहीं है। सोशल मीडिया में आलिया को अपने ब्वॉयफ्रेंड शेन (शेन ग्रीगोइरे) के साथ प्यार भरे पलों को दिखाने में कोई परेशानी नहीं होती है। हमें विश्वास है कि यह कपल पूरी तरह से प्यार में डूबा हुआ है।

आलिया के ब्वॉयफ्रेंड ने उनके बर्थडे पर एक प्यारा सा संदेश शेयर किया था, जिसमें लिखा था, ‘मेरी भारतीय क्वीन को जन्मदिन मुबारक। मेरी जिंदगी में और रंग भरने और मेरी तरह ही अजीब बनने के लिए शुक्रिया। तुम प्यार करते हो। तुम बहुत खास हो और मैं यह जानने के लिए बेचैन हूं कि तुम आगे क्या करती हो। ‘

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम @shanegregoire)

आलिया और शेन जहां कहीं भी होते हैं, अपने प्यार के लिए खास पल निकाल ही लेते हैं। वह अक्सर साथ घूमते नजर आते हैं। जब 2020 खत्म हो रहा था, तब आलिया ने अपने सबसे पंसदीदा लोगों के लिए एक वीडियो बनाया था। उस वीडियो में अपने बॉयफ्रेंड शेन को भी जगह दी थी। सबता बता दें कि आलिया कश्यप (आलियाह कश्यप) अनुराग कश्यप (अनुराग कश्यप) और उनकी पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। 2009 में अनुराग का आरती से तलाक हो गया था। एक इंटरव्यू में जब अनुराग से आलिया के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल पूछा गया तो अनुराग ने कहा कि उनकी बेटी अब बड़ी हो गई है, अब वह अपने फैसले खुद ले सकती है। साथ में उन्होंने यह भी जोड़ा कि आलिया को बॉलीवुड में आने के लिए अभी भी बहुत मेहनत करनी होगी।

आलिया कश्यप (आलिया कश्यप) अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के चलते सुर्खियों में आ जाती है। वह इंस्टाग्राम पर अपनी कई स्टनिंग फोटोज पोस्ट कर चुकी हैं। हाल में उनकी एक फोटो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। वह इस फोटो में अपने अंडरकट दिखाती नजर आ रही हैं। इस फोटो पर फैंस ने जमकर कमेंट किया। कई लोगों ने उनकी सुंदरता की प्रशंसा की, तो कई ने उन्हें इस तरह के दिखावे से बचने के लिए कहा। आलिया की बॉलीवुड के कई स्टारकिड से अच्छी दोस्ती है। जाह्नवी कपूर की छोटी बहन उनकी अच्छी दोस्त है।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *