मिलिंद सोमन ने क्वारंटाइन सेल्फी शेयर की है। (फोटो साभार: मिलिंद्रांग / इंस्टाग्राम)
नई दिल्ली। कुछ दिन पहले ही ए.ई.आर.
मिलिंद सोमन (मिलिंद सोमन) कोरोना से जंग जीतकर लौटे हैं। वे सोशल मीडिया (सोशल मीडिया) पोस्ट के जरिए अपने फैंस को अपनी सेहत के बारे में अपडेट देते रहे थे। वे दोस्तों और फैंस को अपना खयाल रखने की सलाह भी देते रहते हैं और अपनी जिंदगी के तमाम पल फैंस के साथ शेयर करते हैं। अब एक्टर ने फैंस से एक दिन के लिए मोबाइल फोन से दूर रहने के लिए कहा है।
मिलिंद सोमन (मिलिंद सोमन) ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें डंबल के बजाय तरबूज के साथ एक्सरसाइज करते देखा जा सकता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘संडे को अब बिना फोन के तनाव मुक्त रहना है। तनाव इम्यून सिस्टम को कमजोर बनाता है, इसलिए उन चीजों से दूर रहने की कोशिश करें जो आपको सामान्य रूप से तनाव में डालती है। तनाव प्रबंधन, थोड़ा व्यायाम और सादा भोजन आपको स्वस्थ रखने के लिए एक लंबा रास्ता तय करता है और आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। ‘
बता दें कि कुछ दिनों पहले मिलिंद सोमन (मिलिंद सोमन) अपने कोरोना पॉजिटिव (कोरोना पॉजिटिव) होने की जानकारी शेयर की थी। मिलिंद सोमन उन सेलेब्स में से एक हैं, जो अपनी फिटक का बहुत ध्यान रखते हैं। उनकी गिनती बेहद फिट एक्टर्स में होती है। लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच खुद को सुरक्षित रखना, उनके लिए भी मुश्किल हो गया था।