कन्नड़ एक्ट्रेस जयश्री रामैया का निधन, घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या


जयश्री रमैया पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थीं।

जयश्री रमैया (जयश्री रामैया) के निधन से टॉलीवुड में शोक की लहर है। पिछले साल उन्होंने कहा था कि वह अब डिप्रेशन से फाइट नहीं कर सकती हैं और उन्हें इच्छा-मृत्यु चाहिए।

  • News18Hindi
  • आखरी अपडेट:25 जनवरी, 2021, 2:56 PM IST

मुंबई। कन्नड़ सिनेमा की अभिनेत्री और बिग बॉस कन्नड़ की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया (जयश्री रामैया) आज अपने घर में मृत पाई गई। बुरु स्थित उनके आवास पर उनका शव फांसी पर लटका हुआ मिला। जयश्री रमैया पिछले काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज चल रहा था। जयश्री रमैया बिग बॉस सीजन 3 की प्रतियोगी थीं।

पिछले साल जयश्री रमैया (जयश्री रामैया) ने फेसबुक पोस्ट के जरिए डिप्रेशन की जानकारी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लाइव सेशन किया था, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलेसे किए थे। इतना ही उन्होंने यह कहा कि वह डिप्रेशन से दूर नहीं कर सकता है और उन्हें इच्छा-मृत्यु चाहिए।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *