
क्या ’83’ को सिनेमाघरों में रिलीज करने की हो रही है तैयारी
रिलायंस इंटरटेनमेंट ने भी अपनी फिल्म ’83’ को सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग शुरू कर दी है। रणवीर सिंह (रणवीर सिंह) की फिल्म 83 अप्रैल 2020 में रिलीज़ होनी थी, जो लॉकडाउन के कारण पोस्टपोन हो गई थी।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:28 जनवरी, 2021, 4:48 PM IST
बता दें कि रिलायंस इंटरटेनमेंट की एक नहीं बल्कि दो बिग बजट फिल्म की रिलीजिंग अटकी हुई है। रणवीर सिंह की ’83’ के अलावा अक्षय कुमार की ‘सूर्यवंशी’ भी है। ‘सूर्यवंशी’ को पहले होली पर रिलीज करने की प्लानिंग थी, लेकिन बताया जा रहा है कि नई फिल्म गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग की रिलीज डेट सामने आने के बाद अक्षय की एक्शन फिल्म की रिलीजिंग रोक दी गई है और वर्तमान में ’83’ पर फोकस किया जा रहा है। रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब रिलायंस इंटरटेनेंट ’83’ की रिलीजिंग की तैयारियों में लग गई है।
1983 में जीते विश्व कप के उन खास पलों को एक बार फिर जीने के लिए आडियन्स बे मजबूत है। बताया जा रहा है कि जल्दी रिलीज करने का एक और कारण हाल ही में भारत को ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत है। लोगों में श्रृंखला जीतने को लेकर खुशी है। जिसका कपिल देव की बायोपिक फिल्म को फायदा हो सकता है। 83 का निर्देशन कबीर खान ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, पूर्व भारतीय क्रिकेट कपिल देव की भूमिका में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में कई नामी चेहरे भी देखने को मिलेंगे।