
जावेद जाफरी ने इंटरव्यू में कहा- ‘लोगों को कंटेंट चाहिए। अच्छा दोस्त होने का मतलब हमेशा से कुछ और निकाला जाता है। ये बच्चे एक साथ बड़े हुए हैं। मेरी बेटी (अलाविया जाफरी) और नव्या स्कूल के समय से दोस्त हैं। उनके दोस्तों का कॉमन ग्रुप है। यहां तक कि सारा अली खान और मिजान भी एक ही स्कूल में थे। वो घर आते थे, रात के 3 बजे तक मस्ती करते थे। वे हमेशा साथ रहते हैं इसलिए उनका नाम एक-दूसरे से जोड़ना आसान है। ‘
आपको बता दें कि 2017 में नव्या और मिजान को मुंबई के एक फिल्म निर्माता से बाहर निकलते देखा गया था और उसके बाद से ही दोनों की अफेयर की खबरें उड़ने लगी थी। उस समय मिजान ने अपना चेहरा ढक लिया था, क्योंकि वह मिस्त्री लड़के के नाम से जाने जा रहे थे। हाल ही में मिजान को उनकी डेब्यू फिल्म ‘मलाल’ के लिए बस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला था। इस पर खुशी जाहिर करते हुए नव्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मिजान को बधाई दी थी।
लोगों को लगता है कि दोनों जल्द ही अपना रिश्ता ऑफिशियल करेंगे। इस बारे में बात करते हुए मिजान ने एक इंटरव्यू में कहा था- ‘जब कोई रिलेशनशिप ही नहीं है तो मैं इसे मानूं क्यों? हम रिलेशनशिप में नहीं हैं। दोस्तों का भी एक रिलेशनशिप होता है। ये बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड डेटिंग रिलेशनशिप नहीं है। ‘