राज कपूर ने बड़े प्यार से रखा था करीना कपूर का जो नाम, मां बबीता ने उसे दिया था मोड़


राज कपूर ने करीना का नाम सिद्धिमा रखा था। (फोटो साभार: kareenakapoorkhan / Instagram)

करीना कपूर खान (करीना कपूर खान) किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी हुई हैं। करीना और सैफ अली खान (सैफ अली खान) के दूसरे बेटे के नाम रखने को लेकर फैंस सुझाव भी देने लगे हैं। लेकिन लोगों को ये पता नहीं है कि करीना कपूर का असली नाम पहले कर्ण नहीं था और कुछ था।

  • News18Hindi
  • आखरी अपडेट:27 फरवरी, 2021, 9:02 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस करीना कपूर खान (करीना कपूर खान) इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। करीना ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना और सैफ अली खान (सैफ अली खान) के दूसरे बेटे के नाम को लेकर फैंस में कौतूहल बना हुआ है। हर कोई जानना चाहता है कि करीना अपने बेटे का नाम क्या रखगी। करीना-सैफ के बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान (तैमूर अली कान) रखने पर काफी विवाद हुआ था। इसीलिए सबकी निगाहें दूसरे बेटे के नाम पर लगी हैं। करीना के बेटे के नाम पर चर्चा हो रही है तो करीना के खुद के नाम की कहानी भी सामने आ रही है।

वास्तव में जब करीना कपूर पैदा हुई उस समय गणेश पूजा चल रही थी। करीना से ठीक एक सप्ताह पहले उनके चाचा ऋषि कपूर के घर भी बेटी ने जन्म लिया था। गणपति फेस्टिवल के दौरान पैदा हुई दोनों पोतियों का नाम उनके दादा राज कपूर ने रखा था। राज कपूर ने भगवान गणेश की पत्नी रिद्धि और सिद्धी के नाम पर दोनों पोतियों का नाम रिद्धिमा और सिद्धिमा रख दिया। ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने अपनी बेटी का नाम तो आज भी रिद्धिमा कपूर ही रखा है, लेकिन बबीता और रणधीर कपूर ने अपनी बेटी सिद्धिमा का नाम बदल दिया। करीना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें राज कपूर के साथ करिश्मा कपूर, रिद्धिमा कपूर और करीना कपूर तीनों छोटे बच्चों को अपने दादा की गोद में दिख रही हैं।

मीडिया की खबरों के मुताबिक बबीता जब प्रेग्नेंट थीं उस समय लियो टॉलस्टॉय की किताब ‘अन्ना करिनाना’ पढ़ रही थीं। इस पुस्तक के टाइटल का नाम उन्हें काफी पसंद आया था। बबीता ने तय कर लिया था कि अगर बेटी होगी तो उसका नाम करीना रखगी। इसीलिए राज कपूर का रखा नाम उन्होंने बदल कर करीना कपूर रख दिया। जबकि घर में पुकारा जाने वाला नाम पापा रणधीर कपूर ने बेबो को रखा था। बड़ी बहन करिश्मा कपूर का निक नेम लोलो है।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *