अक्षरा सिंह ने अपने इस देवी गीत को भोजपुरी के ऑडियंस के लिए नवरात्र का तोहफा बताया (फोटो साभार- वीडियो ग्रैब- यूट्यूब)
देवी गीत ‘निमिया के गछिया (निमिया के गाछिया)’ के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह (अक्षरा सिंह) खुद भी देवी मां की स्तुति करती नजर आ रही हैं। इस गीत के लिरिक्स मनोज मतलबी ने तैयार किए हैं और संगीत संगीत अविनाश झा घुंघरू के हैं।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:14 अक्टूबर, 2020, 2:57 अपराह्न IST
वायरल हो रहे देवी गीत का वीडियो
देवी गीत ‘निमिया के गछिया’ के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह खुद भी देवी मां की स्तुति करती नजर आई हैं। इस गीत के लिरिक्स मनोज मतलबी ने तैयार किए हैं, तो संगीत संगीत अविनाश झा घुंघरू के हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। टास्क मैनेजर राहुल रजत है। अब यह देवी गीत सोशल मीडिया पर जेती से वायरल हो रहा है। 7 घंटे पहले रिलीज किए गए इस गाने के वीडियो को अब तक 21 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप भी देखिए, इस गाने का वीडियो …
अक्षरा सिंह ने अपने इस देवी गीत को भोजपुरी के ऑडियंस के लिए नवरात्र का तोहफा बताया। उन्होंने कहा, ‘मां के आशीर्वाद और अपने फैंस के प्यार ने मुझे जीवन में बहुत कुछ दिया है। हर साल मां 9 दिन के लिए आती हैं और हमें अपना आशीर्वाद देती हैं। साथ ही सभी दुख हर ले जाते हैं। इस गाने के जरिए मैंने मां को याद किया है, क्योंकि कोविड -19 (COVID-19) ने इस साल दुनिया मे तबाही मचाई है। मां दुर्गा से विनती है कि वे जग का काल करें। यह गाना देवी मां की वंदना में प्रस्तुत किया गया है। उम्मीद है कि सभी को बेहद पसंद आएगी। ‘