
जानकारी के मुताबिक, इस सूची के माध्यम से उन कलाकारों को सम्मानित किया गया है, जिन्होंने अपने काम से समाज में सकारात्मक छाप छोड़ी है और लोगों को प्रेरित किया है। सम्मान के प्रति आभार जताते हुए एक्टर सोनू सूद ने कहा, ‘मेरे प्रयासों को पहचानने के लिए ईस्टर्न आई, धन्यवाद। जैसे महामारी आई, मुझे एहसास हुआ कि मेरे देशवासियों की मदद करना मेरा कर्म है। यह ऐसी चीज थी जो मेरे भीतर से आई। जो मैंने किया, यह एक भारतीय के रूप में मेरी जिम्मेदारी थी और मैं अपनी अंतिम सांस तक नहीं रोकूंगा। ‘
‘ईस्टर्न आई’ के संपादन असजद नजीर ने सूची तैयार की। उन्होंने कहा कि इस सम्मान के लायक हैं क्योंकि लॉकडाउन के समय दूसरों की सहायता करने के लिए किसी और हस्ती ने इतना काम नहीं किया है। इस सूची में सिनेमा, संगीत और फैशन की दुनिया से अन्य भारतीय हस्तियों को भी शामिल किया गया है।
यहाँ देखें लिस्टअरमान मलिक को 5 वां स्थान मिला है।
प्रियंका चोपड़ा जोनास 6 वें स्थान पर हैं।
तेलुगू सुपरस्टार प्रभास को 7 वां स्थान प्राप्त हुआ है।
आयुष्मान खुराना 11 वें स्थान पर हैं।
दिलजीत दोसांझ को 14 वें स्थान प्राप्त हुआ है।
शहनाज गिल को 16 वां स्थान मिला है।
अमिताभ बच्चन को 20 वां प्राप्त हुआ।
पंकज त्रिपाठी 23 वें नंबर पर रहे।
वहीं असीम रियाज 25 वें स्थान पर हैं।
डिजाइनर शबा गुप्ता 32 वें स्थान पर रहीं।
कॉमेडियन सलोनी गौर 36 वें पायदान पर हैं।
धवानी बच्चुली को 42 वां स्थान मिला है।
हेल्ली शाह ने 47 वां स्थान प्राप्त किया।
अनुष्का शंकर 50 वें स्थान पर रहीं।