भोजपुरी: फिर गई अक्षरा सिंह की आवाज का जादू, ‘निमिया के गछिया’ के गीतों ने मचाया धमाल


भोजपुरी: फिर गई अक्षरा सिंह की आवाज का जादू, 'निमिया के गछिया' के गीतों ने मचाया धमाल

अक्षरा सिंह ने अपने इस देवी गीत को भोजपुरी के ऑडियंस के लिए नवरात्र का तोहफा बताया (फोटो साभार- वीडियो ग्रैब- यूट्यूब)

देवी गीत ‘निमिया के गछिया (निमिया के गाछिया)’ के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह (अक्षरा सिंह) खुद भी देवी मां की स्तुति करती नजर आ रही हैं। इस गीत के लिरिक्स मनोज मतलबी ने तैयार किए हैं और संगीत संगीत अविनाश झा घुंघरू के हैं।

  • News18Hindi
  • आखरी अपडेट:14 अक्टूबर, 2020, 2:57 अपराह्न IST

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह (अक्षरा सिंह) का देवी गीत ‘निमिया के गछिया (निमिया के गाछिया)’ आज (बुधवार) टिप्स भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है। यह गाना नवरात्र विशेष देवी मां के भक्तों को समर्पित है, जिसे अक्षरा सिंह के खूबसूरत आवाज में रिकॉर्ड किया गया है। इस नवरात्र अक्षरा का यह पहला गाना है, जो रिलीज के साथ वायरल भी होना शुरू हो गया है।

वायरल हो रहे देवी गीत का वीडियो
देवी गीत ‘निमिया के गछिया’ के म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह खुद भी देवी मां की स्तुति करती नजर आई हैं। इस गीत के लिरिक्स मनोज मतलबी ने तैयार किए हैं, तो संगीत संगीत अविनाश झा घुंघरू के हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। टास्क मैनेजर राहुल रजत है। अब यह देवी गीत सोशल मीडिया पर जेती से वायरल हो रहा है। 7 घंटे पहले रिलीज किए गए इस गाने के वीडियो को अब तक 21 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप भी देखिए, इस गाने का वीडियो …

अक्षरा सिंह ने अपने इस देवी गीत को भोजपुरी के ऑडियंस के लिए नवरात्र का तोहफा बताया। उन्होंने कहा, ‘मां के आशीर्वाद और अपने फैंस के प्यार ने मुझे जीवन में बहुत कुछ दिया है। हर साल मां 9 दिन के लिए आती हैं और हमें अपना आशीर्वाद देती हैं। साथ ही सभी दुख हर ले जाते हैं। इस गाने के जरिए मैंने मां को याद किया है, क्योंकि कोविड -19 (COVID-19) ने इस साल दुनिया मे तबाही मचाई है। मां दुर्गा से विनती है कि वे जग का काल करें। यह गाना देवी मां की वंदना में प्रस्तुत किया गया है। उम्मीद है कि सभी को बेहद पसंद आएगी। ‘





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *