(फोटो क्रेडिट: youtube / Aadishakti Films)
अंतरा सिंह प्रियंका (अंतरा सिंह प्रियंका) और खेसारी लाल यादव (खेसारी लाल यादव) ने इस हिट गाने (Pati Dur Tha Rajayi Me Kukur Tha) को आवाज दी है। जो कि अब YouTube सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी तहलका मचा रहा है।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:17 अक्टूबर, 2020, 6:24 AM IST
खेसारी लाल यादव के इस गाने को आदिशक्ति फिल्म यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अंतरा सिंह प्रियंका (अंतरा सिंह प्रियंका) और खेसारी लाल यादव ने इस हिट गाने को आवाज दी है। देश में करोड़ों लोग खेसारी लाल यादव को फॉलो करते हैं और इसके असर उनके गाने में आए व्यूज पर भी दिखता है।
ये भी पढ़ें: निरहुआ के इस भोजपुरी गाने का हूर है ‘कुकर’, आम्रपाली दुबे ने दिखाया बोल्ड अंदाज
‘पति दूर था रजाई में कुकुर था’ यूट्यूब पर रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर ही गाने को 35 लाख से ज्यादा व्यूज पा लिए थे। इस गाने को लिखा अखिलेश कश्यप ने है जबकि इसे संगीत सुंदर ने दिया है। आपको बता दें कि खेसारी लाल और प्रियंका के इस गाने को पहले सिर्फ वर्जन पर ही रिलीज किया गया था लेकिन फैंस की मांग के चलते इसे बाद में वीडियो में भी फिल्माया गया।
खेसारी लाल यादव अपनी इंडस्ट्री के सुपरहिट कलाकार हैं। फैंस उनके नए नए गानों के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। खेसारी अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। खेसारी लाल ने बड़े संघर्ष के साथ अपनी एक पहचान बनाई है। करियर की शुरुआत में इस स्टार कलाकार को चंद रुपये मिलते थे लेकिन आज आलम यह है कि खेसारी के शो के लिए लोग उन्हें लाखों में पे करने के लिए तैयार रहते हैं। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उन्हें काफी पसंद किया जाता है। बता दें कि खेसारी लाल यादव को देश के कोने कोने से स्टेज शो के भी ऑफर दिए जाते हैं और वे जहां भी शो रखते हैं वहां पैसों की बारिश होनी तय माना जाता है।