एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो (वीडियो ग्रैब- यूट्यूब)
इस गाने में भोजपुरी फिल्मों के मशहूर सिंगर और एक्टर पवन सिंह (पवन सिंह) के साथ एक्ट्रेस मोनालिसा (मोनालिसा) नजर आ रही हैं। वीडियो में मोनालिसा के ठुमके ने उनके फैंस की धड़कनों को भी तेज कर रखा है।
नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों के मशहूर सिंगर और एक्टर पवन सिंह (पवन सिंह) के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। भोजपुरी युवा दर्शकों के बीच उनका नाम काफी प्रसिद्ध है। इसी बीच पवन सिंह का एक पुराना वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। यह वीडियो साल 2017 में आई पवन सिंह की फिल्म ‘सरकार राज’ के गाने ‘पाला सटाके’ का है, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। इस गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस मोनालिसा (मोनालिसा) नजर आ रही हैं। वीडियो में मोनालिसा के ठुमके ने उनके फैंस की धड़कनों को भी तेज कर रखा है।
एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया वीडियो वेब म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए पवन सिंह के इस गाने को अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को 38 हजार से ज्यादा बार लाइक भी किया गया है। आइए, आप भी देखिए पवन सिंह का यह वायरल वीडियो …
वहीं, दूसरी ओर हाल ही में रिलीज किया गया पवन सिंह का एक देवी गीत ‘न्यूहर से अपना मंगा लीजिये’ का क्लिप अब तक सोशल मीडिया पर जारी है। पवन सिंह के साथ इस गाने में डसेट किया है नई सिंगर सोना सिंह ने। गाना ‘न्यूहर से अपना मंगा लीजिये’ के गीतकार संतोष साहिल हैं, जिन्होंने लॉक डाउन में लोगों की खास्ता हाल माली व्यवस्था के दर्द को साझा करते हुए आस्था को पूर्ण करने का तरीका बताया है।