इस फिल्म में रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल की भूमिका निभाने जा रहे हैं (फोटो साभार- ट्विटर @taran_adsharsh)
फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (रोहित शेट्टी) की इस फिल्म का नाम ‘सर्कस’ है, जिसमें रणवीर सिंह (रणवीर सिंह) के अलावा वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीस भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:19 अक्टूबर, 2020, 11:05 AM IST
पहली बार डबल रोल नजर आएंगे रणवीर
रोहित शेट्टी की इस फिल्म का नाम ‘सर्कस’ है, जिसमें रणवीर सिंह के अलावा वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीस भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में रणवीर सिंह पहली बार डबल रोल की भूमिका निभाने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘अंगूर’ की रीमेक होगी।
BIGGG समाचार … #रणवीर सिंह और निर्देशक #RohitShetty एक बार फिर से टीम … फिल्म का शीर्षक #Cirkus… #Rohitपर ले लो #TheComedyOfErrors… सह सितारों #PoojaHegde, #JacquelineFernandez तथा #VarunSharma… द्वारा निर्मित-निर्देशित #RohitShetty… भूषण कुमार और रिलायंस एंटर उपस्थित। pic.twitter.com/EodlosSard
– तरण आदर्श (@taran_adarsh) 19 अक्टूबर, 2020
खबरों के अनुसार रोहित जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। बता दें, इससे पहले रोहित और रणवीर की जोड़ी फिल्म ‘सिंबा’ में नजर आई थी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। रोहित की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया था। शायद इसी को देखते हुए रोहित ने एक बार फिर से रणवीर के साथ मिलीया है और उन्हें अपनी अगली फिल्म में लिया है।