
पवन सिंह, अक्षरा सिंह (फोटो पकड़ो- @Wave संगीत – भोजपुरी / यूट्यूब वीडियो)
पवन सिंह (पवन सिंह) और अक्षरा सिंह (अक्षरा सिंह) का सुपरहिट भोजपुरी गाना (सुपरहिट भोजपुरी सॉन्ग) सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:21 अक्टूबर, 2020, शाम 4:18 बजे IST
ये गाना सुपरहिट फिल्म ‘तानी फेरे बलम जी करवतिया’ का है। यूं तो इस फिल्म के सभी गाने खूब पसंद किए गए हैं लेकिन इसके एक गाने ‘सत्या’ को दर्शकों का कुछ ज्यादा ही प्यार मिल रहा है। गाने में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने लायक है। गाने को इंदु सोनाली ने गाया है। इस गाने में पवन और अक्षरा ने जबरदस्त बोल्ड सीन भी दिए हैं। ऐसे में इस गाने को इनका सबसे बोल्ड गाना कहा जाना गलत नहीं होगा। यहां देखें इस गाने का वीडियो-
पवन सिंह की जोड़ी अक्षरा सिंह के साथ सबसे ज्यादा पसंद की जाती है, जिस फिल्म या गाने में ये दोनों साथ दिखाई दे जाते हैं, उसे पहले से ही हिट मान लिया जाता है। ब्रेकअप के बाद से पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी तो नहीं दिखी है लेकिन कई रोमांटिक वीडियो द्वारा पवन सिंह ने साबित कर दिया है कि वह इंडस्ट्री के ट्रिपल किंग हैं।