बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत।
एक्ट्रेस कंगना रनौत (कंगना रनौत) पर यह आपराधिक शिकायत इसलिए दर्ज करवाई गई है क्योंकि उन्होंने कथित रूप से न्यायपालिका के खिलाफ ‘दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक’ ट्वीट पोस्ट कर इसे ‘पप्पू सेना’ कहा था। इस मामले की सुनवाई 10 नवंबर को अंधेरी अदालत में होगी।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:22 अक्टूबर, 2020, 7:56 PM IST
अंधेरी अदालत में, वकील अली कासिफ खान देशमुख ने रनौत पर राजद्रोह और अपने ट्वीट से दो धार्मिक समूहों के बीच विवाद पैदा करने का आरोप लगाया। शिकायत में कहा गया है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस भारत के विभिन्न समुदायों, कानूनों और अधिकृत सरकारी निकायों का कोई सम्मान नहीं करता है और उन्होंने न्यायपालिका का मजाक भी उड़ाया है।
शिकायत में कहा गया कि बांद्रा अदालत द्वारा पुलिस को कंगना रनौत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश देने के बाद, रनौत ने न्यायपालिका के खिलाफ ‘दुर्भावनापूर्ण और अपमानजनक’ ट्वीट पोस्ट कर इसे ‘पप्पू सेना’ कहा था। इस मामले की सुनवाई 10 नवंबर को अंधेरी अदालत में होगी।
जुनूनी पेंगुइन सेना … महाराष्ट्र के पप्पुप्रो, बहूत यादि आटी है कक्कक-कंगना, कोई बात नहीं जलदी आ जाउंगी …। https://t.co/nwLyoq1J2i
– कंगना रनौत (@KanganaTeam) 21 अक्टूबर, 2020
बांद्रा मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने शनिवार को बॉलीवुड के एक कास्टिंग डायरेक्टर मुनव्वर अली सय्यद की शिकायत पर पुलिस को जांच करने के आदेश दिए हैं। शिकायत में रनौत और उनकी बहन द्वारा किए गए ट्वीट और अन्य बयानों का हवाला दिया गया था।
इससे पहले कंगना रनौत (कंगना रनौत) और उनकी बहन रंगोली चंदेल (रंगोली चंदेल) को मुंबई पुलिस (मुंबई पुलिस) ने बुधवार को समन जारी कर इंटर के लिए बुलाया है। मुंबई पुलिस ने उन्हें ये समन अपनी धोखाधड़ी के जरिए समुदायों के बीच कथित तौर पर वैमनस्य को बढ़ावा देने के ओरोपों पर अपना बयान दर्ज कराने के लिए दिया है। भाई की शादी की खुशियों के बीच मुंबई पुलिस से मिले इस समन का कंगना रनौत ने अपने चिर परिचित अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने ट्वीट कर मुंबई पुलिस को ‘महाराष्ट्र के पप्पूप्रो’ बता दिया।
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल को समन जारी कर उन्हें अगले सप्ताह पेश होने के लिए कहा है। समन देखने के बाद कंगना रनौत ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- ‘जुनूनी पेंगुइन सेना … महाराष्ट्र के पप्पूप्रो, बहुत याद आती है क-क-क-क-क कंगना, कोई बात नहीं जल्दी आ जाऊंगी।’ दरअसल, बॉलीवुड के कास्टिंग निर्देशक और ‘फिट ट्रेनर’ मुनव्वर अली सैयद द्वारा कोर्ट में एक याचिका लगाई गई थी। याचिकाकर्ता की बातों को संज्ञान में लेते हुए कोर्ट ने कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का आदेश दिया था।
(भाषा के इनपुट के साथ)