भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ का फर्स्ट लुक जारी, किसान के रोल में दिख रहे हैं निरहुआ


भोजपुरी फिल्म ‘फसल का फर्स्ट लुक जारी।

भोजपुरी फिल्म ‘फसल (फशाल)’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में दिनेश लाल यादव निरहुआ (दिनेश लाल यादव निरहुआ) किसान के वेश में नज़र आ रहे हैं, वो भी ठेठ देसी अंदाज में।

  • News18Hindi
  • आखरी अपडेट:23 अक्टूबर, 2020, 4:09 अपराह्न आईएसटी

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी फिल्म निर्माण कंपनी श्रेयस फ़िल्मस प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फ़िल्मों की फसल (फ़शाल) का फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया गया। फिल्म निर्माण से पहले शुक्रवार को निर्माता ने इसे दुर्गा अष्ठमी के अवसर पर रिलीज कर दिया। इस फिल्म के निर्माता प्रेम राय (प्रेम राय) हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक में दिनेश लाल यादव निरहुआ (दिनेश लाल यादव निरहुआ) किसान के वेश में नज़र आ रहे हैं, वो भी ठेठ देसी अंदाज में।

इस फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी है। फ़िल्म के बारे में निर्माता ने बताया कि यह फ़िल्म पूरी तरह से नए और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी होगी। आए दिन किसानों को किन-किन सम पशुओं से जूझना पड़ रहा है, उसके बावजूद भी हम लोगों के लिए ‘फसल’ उगाते हैं।

नवंबर महीने से शुरू कर दी जाएगी शूटिंग
प्रेम राय ने आगे कहा कि, ‘फिर भी हम भोजपुरी फिल्म उद्योग में हमेशा से लीक से हटकर फिल्म निर्माण करने में सक्रिय हैं, जिससे फिल्म के माध्यम से लोगों के बीच कुछ अच्छे मैसेज पहुंचे। वर्तमान में फिल्म के अन्य पहलुओं पर काम जारी है। ‘ फिल्म की शूटिंग नवंबर महीने से शुरू कर दी जाएगी।इन फिल्मों का निर्माण कर चुकी श्रेयस फिल्म्स है
‘फसल’ श्रेयस फ़िल्म्स की नौंवी फ़िल्म होगी। इससे पहले श्रेयस फिल्म्स हुकूमत, सईया सुपरस्टार, आतंकवादी, आशिक आवारा, जानेमन आदि जैसी सफल फिल्मों का निर्माण कर चुका है। हालांकि पवन सिंह स्टारर फिल्म ‘बॉस’ बनकर तैयार है, जिसका प्रदर्शन जल्द ही होगा।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *