मलाइका अरोड़ा ने शेयर की फोटो, फैन ने पूछा- अर्जुन कपूर को फोटो क्रेडिट देना भूल गए?


मलाइका अरोड़ा (फोटो क्रेडिट- @ malaikaarora / इंस्टाग्राम)

दीपावली के अगले दिन एक्ट्रेस मलाइका अरोरा (मलाइका अरोड़ा) धर्मशाला में मार्किंग वॉक पर क्लिक किया गया। उन्होंने अपने मार्निंग वॉक की फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। फोटो में धर्मशाला का मौसम और सुंदरता दिख रही है।

  • News18Hindi
  • आखरी अपडेट:15 नवंबर, 2020, रात 9:25 बजे IST

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (मलाइका अरोड़ा) हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हैं। वे वहाँ दीपावली के जश्न के लिए गए हैं। वे यहाँ इसलिए आई हैं क्योंकि उनके फ्रेंड अर्जुन कपूर (अर्जुन कपूर) इन दिनों धर्माशाला में ही हैं। हिमाचल प्रदेश के धर्माशाला में इस समय फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग चल रही है।

इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ सैफ अली खान लीड रोल कर रहे हैं। दीपावली का त्योहार सेलिब्रेट करनेक के लिए करीना कपूर खान, तैमूर अली खान और मलाइका अरोड़ा के साथ साथ धर्मशाला पहुंचे हैं। फिल्म ‘भूत पुलिस’ में जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी लीड रोल कर रही हैं। दीपावली के अगले दिन मलाइका अरोड़ा धर्मशाला में मार्किंग वॉक पर गई। उन्होंने अपने मार्निंग वॉक की फोटोज इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। फोटो में धर्मशाला का मौसम और सुंदरता दिख रही है।

इस फोटो में मलाइका ने हरे रंग का आउटफिट पहना है और पहली फोटो में उनके बाल खुले हुए हैं। दूसरी फोटो में मलाइका ने अपने बाल बांधने के लिए हैं। मलाइका ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, ‘वह रास्ता जिस पर कम लोग चल रहे हैं, शांत और खूबसूरत सुबह।’ फैंस मलाइका के फोटो पर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। आगे जा रहा है कि अर्जुन कपूर ने मलाइका की ये फोटोज खींची हैं। एक फैन ने मलाइका से पूछा कि अर्जुन कपूर कहां हैं? एक दूसरे फैन ने लिखा है, ‘क्या आप अर्जुन कपूर को फोटो क्रेडिट देना भूल गए हैं?’ कुछ फैंस ने कमेंट बॉक्स में मलाइका की इन फोटो पर दिल की इमोजी, फायर इमोजी और हार्ट इमोजी बनाई है। कुछ फैंस ने उनकी खूबसूरती की प्रशंसा भी की है।

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सैफ अली खान, जैकलीन और यामी गौतम के साथ अपने फैंस को दीपावली विश किया था। इस वीडियो में ही तैमूर की आवाज सुनीई दे रही थी। वे अपने अब्बा सैफ को वीडियो के बीच में अपने पास बुलाते सुनाई दिए। तैमूर की इस बात पर सैफ कहते हैं कि, ‘वन सेकेंड’।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *