तैमूर के नाम पर जबरदस्त विवाद के बाद अपने दूसरे बच्चे के नाम पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है प्लान?


करीना कपूर और सैफ अली खान (फोटो साभार- @ therealkareenakapoor / Instagram)

करीना कपूर खान (करीना कपूर खान) और सैफ अली खान (सैफ अली खान) ने अपने दूसरे बच्चे के नाम को लेकर प्लान्स के बारे में बताया है। तैमूर (तैमूर) के नाम को लेकर हुए विवाद को लेकर दोनों अभी तक काफी सजग हैं।

  • News18Hindi
  • आखरी अपडेट:10 दिसंबर, 2020, 7:51 PM IST

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना खान (करीना कपूर खान) कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को इंजॉय कर रही हैं। वहीं इस बीच वे सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय हैं, वो आए दिन अपने फैंस के साथ प्रेग्नेंसी पीरियड की फोटोज और वीडियोज शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। एक्ट्रेस 2021 में एक बार फिर से मां बनने वाली हैं, वहीं इससे पहले अपने पहले बच्चे तैमूर (तैमूर) के नाम को लेकर हुए विवाद के बाद अब करीना अपने दूसरे बच्चे के नाम को लेकर बात की है। बॉलीवुड की बेबो ने बताया कि सैफ और उनका दूसरा बच्चा के नाम को लेकर क्या प्लान है।

करीना कपूर ने ये सारी बातें एक चैट शो के दौरान शेयर की हैं। उन्होंने तैमूर के नाम को लेकर हुए विवाद के कारण अभी तक उन्होंने अपने दूसरे बच्चे के नाम को लेकर सोचा नहीं है। उनका कहना है कि यह उन्होंने बाद में के लिए बाकी रख दिया है। यानी करीना और सैफ ने अभी तक अपने दूसरे बच्चे का नाम नहीं सोचा है। लेकिन सैफीना के फैंस इस बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि इसी साल सितंबर महीने में ही करीना कपूर ने इंस्टाग्राम शो के जरिए ऐलान किया था कि वो प्रेग्नेंट हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *