
नई दिल्ली। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेशलाल यादव (दिनेश लाल यादव) इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म फसल को लेकर काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था। बता दें, अपने फैंस के बीच वह निरहुआ के नाम से मशहूर हैं। वहीं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @dineshlalyadav)