गौहर खान ने शादी से 1 हफ्ते पहले शेयर किया रोमांटिक वीडियो, देखा आपने!


बिग बॉस -7 की विनर और एक्ट्रेस गौहर खान, जैद दरबार के साथ। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @ गौहरखान)

गौहर खान (गौहर खान) और जैद दरबार (ज़ैद दरबार) की शादी 25 दिसंबर 2020 को है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

  • News18Hindi
  • आखरी अपडेट:17 दिसंबर, 2020, 1:05 PM IST

मुंबई। नेहा कक्कड-रोहनप्रीत, आदित्य नारायण-श्वेता और पुनीत पाठक की शादी के बाद अब जल्द ही टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (गौहर खान) जल्द ही शादी के बंधन में बधने वाली हैं। वह जल्द ही जैद दरबार (ज़ैद दरबार) पवित्र रिश्ता में बंधने वाली हैं। दोनों ने अपने रिश्ते का ऐलान सोशल मीडिया पर (सोशल मीडिया) किया। शादी को अब बस एक हफ्ता बचा है। शादी से पहले गौहर ने जैद के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो दोनों के प्री-वेडिंग का है।

गौहर खान (गौहर खान) और जैद दरबार (ज़ैद दरबार) की शादी 25 दिसंबर 2020 को है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं तो कभी शादी की खुशी में डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए गौहर ने लिखा, शादी के लिए 1 हफ्ता बचा है।

दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। गौहर ने लहंगा पहना है तो जैद ने क्रीम कलर की शेरवानी। वीडियो में दोनों काफी खुश और रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं। इस वीडियो को दोनों के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, इस पर कमेंट्स कर सब उन्हें उनके आने वाले नए जीवन की ढेर सारी जीत दे रहे हैं। शादी से पहले दोनों का प्री-वेडिंग फोटोशूट काफी चर्चा में है, जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

जैद से शादी करने पर गौहर ने कहा था, जैद बिल्कुल मेरे जैसे हैं। हम मिले और कुछ दिनों के बाद एक ही साथ में टाइम स्पेंड करने लगे। जैद का शादी को लेकर कोई प्लान नहीं था। मुझसे मिलने के 1 महीने के बाद ही जैद ने मुझे प्रपोज कर दिया था।

आपको बता दें कि जैद दरबार और गौहर खान इसी महीने की शुरुआत में दुबई वेकेशन मनाने गए थे। दुबई से गौहर खान और जैद दरबार ने फैंस के लिए ढेर सारी रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की थीं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *