
(फोटो साभार- वीडियो ग्रैब यूट्यूबर)
युजवेंद्र चहल (युजवेंद्र चहल) और कोरियोग्राफर व यूट्यूबर धनश्री वर्मा (धनश्री वर्मा) 22 दिसंबर, 2020 को शादी के बंधन में बंध गए।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:23 दिसंबर, 2020, 11:40 AM IST
धनश्री का यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह आए दिन अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं। YouTube पर धनश्री के चैनल को 20 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इस बीच धनश्री के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘दारू बदनाम’ के गाने पर जबरदस्त डांस करती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो को अब तक YouTube पर 73 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप भी देखिए धनश्री के डांस का वायरल वीडियो-
बता दें, धनश्री इंस्टाग्राम पर भी अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टा पर धनश्री के करीब 25 लाख फॉलोअर्स हैं, जहां युजवेंद्र चहल अपने फनी वीडियो से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, वहीं उनकी पत्नी अपने डांस वीडियो से सोशल मीडिया पर धमाल मचाती हैं। धनश्री की खुद की डांस कंपनी भी है। बॉलीवुड ट्रैक पर डांस करती हैं।