शाहरुख खान के बेटे आर्यन ने बजाया गिटार, बोले लोग- ये तो SRK की कॉपी है …


शाहरुख खान, आर्यन खान।

सोशल मीडिया (सोशल मीडिया) पर आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आर्यन चार्ली पुथ (चार्ली पुथ) का सॉन्ग अटेंशन गाते दिख रहे हैं, जिसके साथ वह गिटार भी बजा रहे हैं। इस वीडियो में आर्यन के साथ उनके फ्रेंड भी उनके साथ दे रहे हैं।

  • News18Hindi
  • आखरी अपडेट:29 दिसंबर, 2020, सुबह 10:38 बजे IST

मुंबईः शाहरुख खान (शाहरुख खान) के बड़े बेटे आर्यन खान (आर्यन खान) लाइमलाइट से काफी दूर हैं। आर्यन अभी भी फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं और अभी तक उनके बॉलीवुड डेब्यू की कोई खबर भी सामने नहीं आई है, लेकिन बात करें टेलेंट की तो वह खूब हैं। आर्यन (आर्यन खान वीडियो) में शानदार म्यूजिक टेलेंट है, जिसके बारे में शायद ही किसी को पता होगा। सोशल मीडिया (सोशल मीडिया) पर आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आर्यन चार्ली पुथ का सॉन्ग अटेंशन गाते दिख रहे हैं, जिसके साथ वह गिटार भी बजा रहे हैं। इस वीडियो में आर्यन के साथ उनके फ्रेंड भी उनके साथ दे रहे हैं।

आर्यन का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। आर्यन का टेलेंट देखकर शाहरुख खान के फैन भी इस वीडियो की खूब तारीफ कर रहे हैं और आर्यन की तुलना उनके पिता शाहरुख खान से कर रहे हैं। एक यूजर ने आर्यन के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि इसे देखने के लिए मैं खुद को रोक नहीं पाया। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि आर्यन बिल्कुल अपने पिता शाहरुख खान की तरह हैं। वहीं एक यूजर ने आर्यन की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे यह बहुत प्यारा लगा।

बता दें, आर्यन अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं। आर्यन ने बीते साल शाहरुख खान के साथ द लॉयन किंग मूवी के हिंदी वर्जन के लिए अपनी आवाज दी थी। शाहरुख ने जहां फिल्म के नैक्टर मुफासा के लिए आवाज दी थी, तो वहीं आर्यन ने सिम्बा के नेक्टर के लिए आवाज दी थी। वहीं शाहरुख पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनके बेटे आर्यन फिल्मों में काम नहीं करना चाहते। उन्होंने डेविड लेटरमैन के शो माई नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो परिचय में कहा था कि आर्यन एक्टिंग में नहीं आना चाहते हैं।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *