
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत।
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत (सुपरस्टार रजनीकांत) के कई फैंस ने रविवार को प्रदर्शन किया। इन फ़ैक्स का कहना है कि, एक्टर को राजनीति में आना चाहिए। कुछ दिन पहले रजनीकांत ने राजनीति में आने से इनकार किया था।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:10 जनवरी, 2021, 11:37 PM IST
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने ‘वा थलैवा वा’ (आओ नेता आओ) के नारे लगाते हुए रजनीकांत से राजनीतिक सफर शुरू करने की रिक्वेस्ट की। रजनीकांत ने पहले अपने फैंस को यह आश्वासन दिया था कि वे राजनीति में उतरेंगे।
राज्य के विभिन्न भागों से आए रजनीकांत के कई फ़ैन्स ने प्रदर्शन के दौरान एक्टर को अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान रजनीकांत की फिल्मों के कुछ चर्चित गीत भी बजाए गए।
रजनीकांत ने पहले कहा था कि वह जनवरी 2021 में अपनी राजनीतिक पार्टी की शुरुआत करेंगे। हालांकि, पिछले साल 29 दिसंबर को उन्होंने कहा कि वह अपने स्वास्थ्य के मद्देनजर राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। उन्हें पिछले दिनों हैदराबाद में शूटिंग के दौरान स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती होने पड़ा था। की मांग की थी।