पवन सिंह और काजल राघवानी का सबसे रोमांटिक सॉन्ग, VIDEO के व्यूज 2 करोड़ पार


(फोटो साभार- वीडियो पकड़ो Youtube)

पवन सिंह (पवन सिंह) और मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी (काजल राघवानी) जब-जब पर्दे पर नजर आते हैं, तब तक वे भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आई हैं।

  • News18Hindi
  • आखरी अपडेट:12 जनवरी, 2021, 7:17 PM IST

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह (पवन सिंह) और मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी (काजल राघवानी) जब-जब साथ पर्दे पर नजर आती हैं, तब तक वे भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती नजर आई हैं। इन दोनों के गीतों के वीडियो भी आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी क्रम में ये दोनों का एक और वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।

पवन सिंह और काजल राघवानी का सबसे रोमांटिक भोजपुरी सॉन्ग ‘मेहरी के सुख नाही देबू’ इन दिनों सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है। भोजपुरी दर्शकों को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है। डीआरजे रिकॉर्ड्स भोजपुरी द्वारा साल 2019 में रिलीज़ किए गए इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप भी देखिए पवन सिंह और काजल राघवानी का यह वायरल भोजपुरी गाने का वीडियो-

https://www.youtube.com/watch?v=CXAOv0Dj-2Q

ता दें, पवन सिंह ने पहले अपनी आवाज से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई और फिर धीरे-धीरे अपने जबरदस्त अभिनय का कमाल दिखाना शुरू किया और आज वह भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर सिंगर के साथ-साथ एक सफल अभिनेता भी हैं। पवन सिंह के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। चाहे वे वीडियो उनके गानों के हों या फिर उनके स्टेज शो के।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *