
(फोटो साभार- वीडियो ग्रैब यूट्यूबर)
खेसारीलाल यादव (खेसारी लाल यादव) के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। एक बार फिर उनके एक गाने का वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:14 जनवरी, 2021, 6:43 PM IST
साल 2018 में रिलीज हुई खेसारीलाल और आम्रपाली का एक गाना ‘मरद अभी बच्चा बा’ एक बार फिर से इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए है। लोगों को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है। यशी फिल्म्स द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस गाने के वीडियो को अब तक 19 करोड़ बार देखा जा चुका है। बात दें, खेसारीलाल यादव इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। ‘लिट्टी चोखा’ से खेसारीलाल का बहुत पुराना नाता है। उनकी जिंदगी में एक जब ऐसा भी आया था, जब दिल्ली में उन्हें ‘लिट्टी चोखा’ बेचनी पड़ी थी।
अब जल्द ही खेसारीलाल भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्मम के निर्देशक पराग पाटिल होंगे। काजल राघवानी और खेसारीलाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ के जरिए बिहार और उत्तर प्रदेश के दलित और पिछड़ी जातियों के शोषण को पर्दे पर उकेरा करेगी।