देखिए, अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी सॉन्ग ‘ओहि डेट पे हमहू शादी करेंगे’


(फोटो साभार- वीडियो ग्रैब यूट्यूबर)

अरविंद अकेला कल्लू (अरविंद अकेला कल्लू) के जबरदस्त फैन फोलिंग हैं। इस कारण से उनके गाने के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

  • News18Hindi
  • आखरी अपडेट:18 जनवरी, 2021, 2:01 PM IST

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों के मशहूर सिंगर व एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (अरविंद अकेला कल्लू) के जबरदस्त फैन फोलिंग हैं। इस कारण से उनके गाने के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी तरह उनका एक नया गाना ‘ओहि डेट पे हमहू शादी करेंगे’ रिलीज हुआ है। इस गाने का वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर छा गया है।

किरण म्यूडिक इंटरटेनमेंट द्वारा यूट्यूब पर रिलीज किए गए इस गाने के वीडियो को अब तक 241,619 बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर लोग कमेंट कर गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू के साथ मिलकर शिल्पी राज ने गाया है। वहीं, गाने का लिरिक्स आशुतोष तिवारी का है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। तो आइए, अब आप भी देखिए कल्लू के इस नए गाने का वीडियो-

बता दें, अरविंद अकेले कल्लू जल्द ही भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ में नजर आने वाले हैं। बड़े पर्दे पर पहली बार ये जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है। यह फिल्म का कांसेप्ट भोजपुरी फिल्मों की ऑडियंस के लिए फ्रेश है। फिल्म को निर्देशक चंदन उपाध्याय खूबसूरत रूप दिया है। लेखक आशुतोष सिंह और निर्देशक चंदन उपाध्याय की फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ सिलेमा फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है। फिल्म के लेखक ओम झा और संगीतकारकार प्यारेलाल कवि, यादव राज, श्याम देहाती हैं। फिल्म के निर्माता अभिषेक श्रीवास्तव, रीता स्टूडेंट और संध्या सिंह हैं।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *