राजामौली की ‘आरआरआर’ से टकराएगी ‘मैदान’, नाराज बोनी कपूर बोले- ‘मैं बहुत ज्यादा अपसेट हूं’


‘आरआरआर’ की रिलीज डेट आने के बाद से बोनी कूपर खासे नाराज दिख रहे हैं।

आलिया भट्ट (आलिया भट्ट) स्टारर एसएस राजामौली (एसएस राजामौली) की फिल्म ‘आरआरआर (आरआरआर)’ की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

  • News18Hindi
  • आखरी अपडेट:27 जनवरी, 2021, 4:11 PM IST

नई दिल्ली: वर्ष 2021 की शुरुआत में ही कई फिल्म निर्माताओं ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। आलिया भट्ट (आलिया भट्ट) स्टारर एसएस राजामौली (एसएस राजामौली) की फिल्म ‘आरआरआर (आरआरआर)’ की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। फिल्म को दशहरे को मौके पर 13 अक्टूबर 2021 को रिलीज किया जाएगा। ‘आरआरआर’ की रिलीज डेट आने के बाद से बोनी कूपर खासे नाराज दिख रहे हैं।

राजामौली के इस अनाउंसमेंट के बाद खादुसर बोनी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए साफ लफ़्ज़ों में इसे अनैतिक बताया है। दरअसल, बोनी कूपर द्वारा प्रोड्यूस फिल्म ‘मैदान’ को 15 अक्टूबर 2021 में रिलीज किया जाना है, लेकिन अब उससे दो दिन पहले ‘आरआरआर’ का रिलीज से बोनी की फिल्म की कमाई पर असर पड़ना लाजमी है।

एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए बोनी कपूर ने कहा कि मैं बहुत परेशान हूं। मैंने मैदान की रिलीज़ डेट को 6 महीने पहले ही अनाउंस कर दिया था। इस समय हमें एक साथ आगे आकर उद्योग को बचान की जरूरत है, लेकिन राजामौली ने कुछ डिस्कस नहीं किया और ये ऐलान किया। फिल्म में अजय देवगन सयैद अब्दुल रहीम का किरदार प्ले कर रहे हैं, फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा है। बता दें कि फिल्म ‘आरआरआर (आरआरआर)’ में राम चरन और एनटीआर जूनियर के साथ बॉलीवुड के एक्टर्स अजय देवगन और आलिया भट्ट भी नजर आएंगे।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *