
(फोचो साभारः इंस्टाग्राम @priyankachopra)
अक्सर सुर्खियों में रहने वाली जोड़ी में से एक प्रियंका चोपड़ा और निक जोन की जोड़ी है। कभी अपनी फिल्मों और कभी आपसी रिश्तों की वजह से ये चर्चा में बने रहते हैं।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:3 फरवरी, 2021, 4:29 PM IST
न्यूज एजेंसी एएनआई की खबरों के मुताबिक अमेरिकन सिंगर निक ने एक न्यूज वेबसाइट से बात की। बातचीत के दौरान ही पता चला कि निक जोन भी पिता बनना चाहते हैं। निक ने अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में खुलकर बात की। निक एक दो नहीं, बल्कि कई बच्चों के पिता बनना चाहते हैं। इतना ही नहीं निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने खूबसूरत रिश्ते पर भी काफी बात की। निक ने बताया कि उनके लिए उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की खुशी सबसे ज्यादा मायने रखती है। वह मेरी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हम दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं। इसके लिए मैं ईश्वर को धन्यवाद देता हूं। इसके अलावा हम अपने भविष्य की प्लानिंग को लेकर दिल से तैयार हैं ‘।
आपको बता दें कि निक से पहले प्रियंका चोपड़ा भी मीडिया से बात करते हुए बता चुके हैं कि वे एक नहीं बल्कि सभी बच्चों की मां बनना चाहती हैं। प्रियंका ने बताया था कि ‘निक जोनस के साथ वो बहुत ही बेहतर महसूस करती हैं, मैं अपने प्रोफेशनल लाइफ में जैसी हूं लेकिन व्यक्तिगत जीवन को लेकर बिल्कुल भी अलग तरह से सोचती हूं। मैं भी एक आम लड़की की तरह खुशनुमा जीवन जीना चाहती हूं, और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे निक जोनस जैसे लाइफ पार्टनर मिला है ‘।
इसके अलावा प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ एज गैप पर खुलकर बात की। जैसा कि सभी जानते हैं कि निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं। लेकिन इससे इन दोनों के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ता है। प्रियंका ने बताया था कि ‘निक ने भारतीय तौर तरीके को अपनाया है। आम शादीशुदा जोड़े की तरह ही हमने भी एक दूसरे की पसंद नापसंद और आदतों को समझा है। हम दोनों ही अलग अलग तरीके से पले बढ़े लोग हैं लेकिन हमे कोई खास परेशानी नहीं हुई ’। प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।