
दक्षिण भारतीय सिनेमा आज भारतीय सिनेमा जगत में अपनी विशेष पहचान बनाने में कामयाब रहा है। दक्षिण भारत की चारों इंडस्ट्रीज ने एक से बढ़कर एक कलाकार दिए हैं जो देश में ही नहीं विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हैं। एनटीआर से लेकर रजनीकांत तक, मोहनलाल से लेकर नागार्जुन तक और सुदीप से लेकर आज के चर्चित सुपरस्टारस प्रभास, यश, राम चरण और अल्लू अर्जुन तक, दक्षिण सिनेमा में दिग्गज अभिनेताओं की बड़ी फेहरिस्त रही है। अभिनेत्रियों के मामले में भी सिनेमा जगत ने एक से एक हीरे पैदा किए हैं। राम्या कृष्णन, अनुष्का शेट्टी, समांथा अक्किनेनी, कीर्ति सुरेश, नयनतारा आदि जैसी कई दिग्गज अभिनेत्रियों आज इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमा चुकी हैं। इन तमाम कलाकारों ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिन्हें दर्शकों को खूब इंटरटेन किया गया है। दक्षिण सिनेमा की ऐसी कई फिल्में हैं जो हिंदी भाषा में ना केवल डब की चलीं बल्कि हिंदी सिनेमा में उनकी रीमेक भी बन गई हैं। आज हम आपको ऐसी 7 साउथ इंडियन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका साल 2021 में बॉलीवुड में रीमेक बन रहा है।