HOLI 2021: प्रांजल दहिया और अंजलि अरोड़ा का ‘द होली बॉम्ब’, इंटरनेट पर कर रही ढाका


‘द होली बॉम्ब’ हरियाणवी गीत मचा रहा धमाका। (फोटो साभार: नव हरियाणवी / यूट्यूब)

होली (होली) एक ऐसा त्योहार होता है जिसके रंगों में डूबकर सभी अपने गम भुला बैठते हैं। होली को रंगीन बनाने में गानों का बड़ा हाथ होता है। ऐसे में हरियाणवी गाने (हरियाणवी गीत) खूब धमाल मचा रहे हैं।

मुंबई: होली (होली 2021) खुशियों का त्योहार है। इस त्योहार में दुश्मनों को भी दोस्त बनाकर गले लगाए जाने की परंपरा है। इस साल 2021 में देशभर में 29 मार्च को होली मनाई जाएगी। हालांकि कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप की वजह से पिछले साल की तरह ही इस बार भी होली फीकी सी होने वाली है। लेकिन होली के गाने इस फीकेपन को दूर कर लोगों के मनोरंजन कर रहे हैं। ऐसा ही एक हरियाणवी गाना ‘द होली बॉम्ब’ (होली बम) सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हरियाणा के गाने यूं भी अपनी मस्ती के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते रहते हैं।

होली का मौका हो और नाच-गाना मस्ती ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। होली का मूड बनाने के लिए प्रांजल दहिया और अंजलि अरोड़ा का म्यूजिक वीडियो ‘द होली बॉम्ब’ धमाल मचा रहा है। इस गाने के बोल ‘द चारसौ बीस’ ने दिए हैं, जबकि इसका म्यूजिक ‘द चंदू’ का है। इस धमाकेदार हरियाणवी होली के गाने का डायरेक्शन साहिल संधू और सुमित सनीवाल ने किया है।

यूट्यूब वीडियो

‘द होली बॉम्ब’ म्यूजिक वीडियो में प्रांजल दहिया और अंजलि अरोड़ा नजर आ रहे हैं। इस गाने की कोरिंग सावन रघुवंशी ने की है। इस गाने को यूट्यूब पर जमकर देखा जा रहा है।हरियाणवी सिंगर्स में ‘द चार सौ बीस’ की अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। होली के इस गाने से पहले इनका लिखा एक गाना ‘सूतली कमर’ भी बेहद पसंद किया जा रहा है। इस गाने को भी अंजलि अरोड़ा ने गाया है और अंजलि के साथ वीडियो में प्रांजल दहिया भी हैं।

होली न केवल रंग और गुलाल का त्योहार है बल्कि गाने बजाने का भी त्योहार होता है। शहरों मे भले ही गाने-बजाने का माहौल डीजे की मस्ती के साथ जुड़ गया है, लेकिन गांवों में तो अभी भी ढोल-मजीरे की थाप के साथ गीत गाए जाते हैं। क्षेत्रीय भाषाओं के गाने खूब बज रहे हैं, ऐसे में हरियाणा के गाने जमकर सुने जा रहे हैं।








Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *